Unbound Script Podcast Por Team Unbound Script arte de portada

Unbound Script

Unbound Script

De: Team Unbound Script
Escúchala gratis

आपके शब्द, विचार और भावों का मंच जहाँ शब्द और विचारों को नई पहचान, नई व्याख्या दे सकते हैं। ‘अनबाउंड स्क्रिप्ट’ आपको युवा पाठकों- लेखकों से जुड़ने में मदद करता हैं जहाँ आप अपने विचार साझा कर सकते हैं, साथ ही मौक़ा देता है आपके लिखे को प्रकाशित करने का। www.unboundscript.com
Episodios
  • भारत चीन का सफर: इतिहास से लेकर अब तक (भाग -1)
    Sep 6 2020

    भारत और चीन। दो ऐसे देश, जिनकी सीमाएं ऐसे मिली हुई हैं कि मन कभी नहीं मिल पाए। दोनों देशों के बीच रिश्तों की ऐसी रेखा है जिसका एक सिरा साझेदारी है तो दूसरा सिरा युद्ध का आगाज।

    आप सुन रहे है 'Unbound Script'और हम जानेंगे इस सीरीज में इन्हीं रिश्तों के बनते बिगड़ते इतिहास और ताजा टकराव की वजहें।

    Más Menos
    6 m
  • भारत नेपाल के किस्से (भाग - 1)
    Sep 6 2020

    भुवन सिंह, उम्र 12 वर्ष। चुलबुला, शरारती भुवन अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के ‘बनबासा’ नाम के एक छोटे से शहर में रहता है। भुवन का यह शहर भारत-नेपाल का बॉर्डर है और इन दोनों करीबी देशों को एक-दूसरे से जोड़ता है।

    वैसे भुवन की बात करे तो वह आधा भारतीय और आधा नेपाली है। भुवन के दादा उत्तरकाशी के हैं तो दादी काठमांडू की और तो और भुवन की मम्मी भी खुद नेपाल से हैं।

    भारत में कई वर्षों से नेपाली मिल-जुल कर रह रहे हैं। भारतीय और नेपालियों की शादी कोई बड़ी बात नहीं है। भुवन के दादा और अब पापा दोनों ही आर्मी में हैं इसलिए उसको हमेशा कोई न कोई किस्से ज़रूर सुनने को मिल जाते थे। कभी पाकिस्तान तो कभी चीन। लेकिन पहली दफ़ा भुवन को नेपाल के बारे में पूछना था।

    “दादाजी, नेपाल और इंडिया तो हमेशा से दोस्त थे न?”

    “हां बेटा”– दादाजी ने जवाब दिया।

    “लेकिन अभी लड़ाई क्यों कर रहे हैं? मैंने न्यूज़ में देखा और  बाहर बाज़ार में भी एक जगह सुना कि कुछ दिक्कतें हो गई हैं। आप बताइए न ये क्यों हो रहा है?”

    ...........

    Más Menos
    5 m
  • बलिहारी गुरु आपने गोविंद दिया सिखाए (Teacher's Day )
    Sep 6 2020

    जीवन में हम बहुत से शिक्षकों से मिलते हैं। बहुत से शिक्षक हमें स्कूल में पढ़ाते हैं जिनको देखकर हम सब सपने देखना सीखते हैं तो बहुत से शिक्षक हमें जीवन को देखने समझने का नज़रिया देते हैं। सुधा के पास भी एक ऐसी ही टीचर है अब जब स्कूल बंद है तो टीचर्स डे कैसे मनाए? इसको लेकर उसके मन मे सवाल है और उसे दुःख हो रहा है। पर टीचर्स डे कैसे मनाए? उसकी मैम को सब मालूम है कैसे रास्ता निकालना है तो आइए जानते हैं कैसा रहा सुधा का टीचर्स डे।

    Más Menos
    9 m
Todavía no hay opiniones