Kahaniyan | कहानियाँ Podcast Por Sanjay Pimpale arte de portada

Kahaniyan | कहानियाँ

Kahaniyan | कहानियाँ

De: Sanjay Pimpale
Escúchala gratis

हिंदी की मशहूर कहानियाँ Famous stories of Hindi. Best Hindi audio stories. Narrated by Sanjay Pimpale.Sanjay Pimpale Arte
Episodios
  • ईदगाह - मुंशी प्रेमचंद | Eidgah - Munshi Premchand.
    Jul 23 2023
    मुंशी प्रेमचंद जी की बहुत प्रसिद्ध कहानी है - ईदगाह। इस कहानी में ग्रामीण मुस्लिम जीवन का सुंदर चित्रण है। कहानी का मुख्य किरदार एक पाँच साल का लड़का हामिद है, जिसके माँ-बाप नहीं है। बस एक दादी है जो किसी तरह छोटा-मोटा काम करके अपने पोते का भरण-पोषण करती है। ईद के दिन हामिद को मेले में जाने के लिए दादी तीन पैसे देती है। भयंकर गरीबी, विषम परिस्थितियाँ छोटे-से हामिद को कितना समझदार बना देती है, इसका सजीव, सुंदर चित्रण किया गया है। और साथ में कहानी से यह भी पता चलता है कि मुंशी जी को बालमनोविज्ञान की अच्छी-खासी समझ थी। यही वजह है कि कहानी इतनी बेहतरीन और रोचक बन पड़ी है। हामिद के तीन पैसे और ईदगाह के मेले तक का सफ़र, कैसा रहा और क्या-क्या हुआ..? जानने के लिए सुनते हैं मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी - ईदगाह । Listen Munshi Premchand's Story - Eidgah.
    Más Menos
    35 m
  • बाबाजी का भोग - मुंशी प्रेमचंद | Babaji Ka Bhog - Munshi Premchand.
    May 20 2022

    मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी - बाबाजी का भोग ।

    Munshi Premchand's Story - Babaji Ka Bhog.

    Más Menos
    5 m
  • बड़े घर की बेटी - प्रेमचंद | Bade Ghar Ki Beti - Premchand.
    Apr 11 2022

    ठाकुर बेनीमाधव सिंह के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा श्रीकंठ ग्रैजुएट है, नौकरी करता है। दूसरा लालबिहारी, जो कम पढ़ा-लिखा है, पहलवानी का शौक रखता है। छोटा परिवार है। इस सीधे-सादे देहाती गृहस्थ के घर में एक बड़े घर की बेटी, आनंदी, बहू बनकर आती है। वह अपने को इस घर के अनुकूल बना भी लेती है,... पर कुछ ऐसा होता है कि यह परिवार टूटने के कगार पर आ पहुँचता है... पर इसके आगे जो होता हैं वह बड़ा ही दिलचस्प है - तो आइए, यह जानने के लिए सुनते हैं मुंशी प्रेमचंद जी की प्रसिद्ध कहानी - बड़े घर की बेटी

    Munshi Premchand's famous story - Bade Ghar ki Beti.

    Más Menos
    23 m
Todavía no hay opiniones