• आपका लिवर खतरे में है? शराब से खराब लिवर को कैसे रखें फिट? : हेलो डॉक्टर

  • Apr 1 2025
  • Duración: 37 m
  • Podcast

आपका लिवर खतरे में है? शराब से खराब लिवर को कैसे रखें फिट? : हेलो डॉक्टर

  • Resumen

  • लिवर हमारे शरीर का ऐसा यंग है जो चुपचाप हमारे शरीर के लिए दिन-रात काम करता रहता है. लिवर शरीर को डिटॉक्स करता है और पाचन क्रिया में अहम भूमिका निभाता है. लेकिन जब इसकी सेहत बिगड़ती है तो शरीर पर गंभीर असर पड़ता है. लिवर से जुड़ी बीमारियाँ जैसे फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, सिरोसिस और लिवर फेलियर अब आम होती जा रही हैं, लेकिन लोगों में इसके लक्षण, बचाव और इलाज को लेकर जागरूकता की कमी है. लिवर की सेहत को बनाए रखने के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ क्या है? लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं, जिनपर लोगों को ध्यान देना चाहिए? फैटी लिवर की मुख्य वजहें क्या हैं और इसे कैसे रोका जा सकता है? लिवर सिरोसिस और हेपेटाइटिस में क्या अंतर है? दोनों कितने खतरनाक होते हैं? शराब के सेवन का लिवर पर कितना गंभीर असर पड़ता है? क्या इसका प्रभाव रिवर्स हो सकता है? लिवर ट्रांसप्लांट किन स्थितियों में ही एकमात्र विकल्प रह जाता है? ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को किन सावधानियों का पालन करना जरूरी होता है? भारत में लिवर ट्रांसप्लांट की सफलता दर क्या है? लिवर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया कितनी जटिल होती है और इसमें कितना समय लगता है? क्या खान-पान में कुछ खास चीजें लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं? क्या डिटॉक्स करने से लिवर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है या यह सिर्फ एक मिथक है? लिवर से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को कौन-सी गलत आदतें छोड़नी चाहिए? क्या लिवर की हेल्थ के लिए फिजिकल एक्टिविटी भी महत्वपूर्ण है? लिवर से जुड़ी कौन-सी गलतफहमियां आम लोगों में होती हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानिए लिवर सर्जन Dr. Nitin Kumar से.

    प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
    Más Menos
adbl_web_global_use_to_activate_webcro768_stickypopup

Lo que los oyentes dicen sobre आपका लिवर खतरे में है? शराब से खराब लिवर को कैसे रखें फिट? : हेलो डॉक्टर

Calificaciones medias de los clientes

Reseñas - Selecciona las pestañas a continuación para cambiar el origen de las reseñas.