दिन 59: दया में धनवान Podcast Por  arte de portada

दिन 59: दया में धनवान

दिन 59: दया में धनवान

Escúchala gratis

Ver detalles del espectáculo
मरकुस 10:13-31, लैव्यव्यवस्था 4:1-5:13, भजन संहिता 27:7-14, एक व्यक्ति एक सफल कलाकार के द्वारा अपनी तस्वीर बनवा रहा था। जब तस्वीर बन चुकी, तब उसे दिखाया गया। वह व्यक्ति उसे देखकर बहुत दुखी हो गया। जब उससे पूछा गया कि क्या उसे यह पंसद आया? उसने जवाब दिया, 'मुझे नहीं लगता है कि यह मेरे साथ न्याय करता है।' इसके जवाब में कलाकार ने कहा, 'श्रीमान, आपको न्याय की नहीं, बल्कि दया की आवश्यकता है!' हम सभी को न्याय से अधिक दया की आवश्यकता है। 'परमेश्वर की दया' का विषय पूरी बाईबल में दिखाई देता है। परमेश्वर 'दया का धनी' है (इफिसियों 2:4)। ग्रीक शब्द 'एलोस' का अर्थ है 'दया, करुणा, तरस।' परमेश्वर की दया आपके लिए उपलब्ध है। आज के हमारे लेखांश में हम लोगों के कुछ उदाहरण को देखते हैं जिन्होंने परमेश्वर की दया को ग्रहण किया था।
Todavía no hay opiniones