• जन्माष्टमी स्पेशल : कृष्ण भजन

  • Sep 10 2023
  • Duración: 4 m
  • Podcast

जन्माष्टमी स्पेशल : कृष्ण भजन

  • Resumen

  • कान्हा कान्हा मनवा पुकारे तोरा नाम

    मोहे दर्शन दीजे खोल किवाड़


    माखन गगरी भर भर राखी

    याद करें तोहे गोपियां सारी

    नैन बिछाए सुध बुध हारी

    मन को नहीं आराम

    कान्हा...


    मीरा कहो या राधा प्यारी

    विरहन राह तके निहारी

    अब तो कान्हा सुध लो हमारी

    आओ प्रेम के धाम

    कान्हा..


    फिर मुरली की तान सुहानी

    झूमे सुन गोकुल वासी

    बरसे बदरा रिमझिम पानी

    अरज सुनो मेरे श्याम

    कान्हा...


    पाप की गठरी सर पर भारी

    अनक जतन कर कर मैं वारी

    राग द्वेष की गठरी भरी

    कर दो अब उद्धार

    कान्हा...

    हरप्रीत कौ

    Más Menos
adbl_web_global_use_to_activate_webcro768_stickypopup

Lo que los oyentes dicen sobre जन्माष्टमी स्पेशल : कृष्ण भजन

Calificaciones medias de los clientes

Reseñas - Selecciona las pestañas a continuación para cambiar el origen de las reseñas.