Episodios

  • आज का इतिहास: कहानी शिवसेना की
    Jun 19 2023
    बालासाहेब ठाकरे ने 19 जून 1966 को शिवसेना की स्थांपना की थी। उन्होंने महाराष्ट्र के स्थानीय लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए शिवसेना की स्थापना की थी। पार्टी बनाने के लिए उन्होंने भूमिपुत्र का नारा दिया था। शिवसेना के गठन के समय बालासाहेब ठाकरे ने नारा दिया था, ''अंशी टके समाजकरण, वीस टके राजकरण।'' यानि 80 प्रतिशत समाज सेवा और 20 प्रतिशत राजनीति। सुनिए कहानी शिवसेना की
    Más Menos
    3 m
  • आज का इतिहास: गज़ल गायक मेहंदी हसन से जुड़ी खास बातें
    Jun 13 2023

    मेहंदी हसन का नाम सुनते ही जहन में उनकी गाईं गजलें गूंजने लगती है। गजल और मेहंदी हसन एक दूसरे के पर्याय माने जाते रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे मेहंदी हसन तो दुनिया में आए ही गजल गाने के लिए थे। उनके निधन के साथ ही गजल गायकी की दुनिया में भी एक खालीपन सा देखा गया। जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें।

    Más Menos
    5 m
  • कहानी आकाशवाणी की...
    Jun 8 2023
    ऑल इंडिया रेडियो भारत की सरकारी रेडियो सेवा है। रेडियो प्रसारण की शुरुआत भारत में 1920 के दशक में हुई थी। 1923 में पहला कार्यक्रम मुंबई के रेडियो क्लब द्वारा प्रसारित किया गया था। इसके बाद 1927 में मुंबई और कोलकाता में दो निजी स्वामित्व वाले ट्रांसमीटरों के साथ प्रसारण सेवा की स्थापना की गई।
    Más Menos
    5 m
  • जानिए अभिनेत्री नरगिस से जुड़ी खास बातें
    Jun 1 2023
    बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस दत्त आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी अदाकारी के आज भी लोग दीवाने हैं, जब इंडस्ट्री के खूबसूरत अभिनेत्रियों की बात की जाती है, तब नरगिस को जरूर याद किया जाता है। अभिनेत्री ने फिल्म बरसात, आवारा और आग जैसी फिल्मों में राज कपूर के साथ हिट जोड़ी दी थी। चो चलिए जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
    Más Menos
    3 m
  • कहानी नूरजहां उर्फ 'मेहरुन्निसा' की...
    May 31 2023
    एक आप्रवासी से मुगल शासन की महारानी बनने वाली नूरजहां उस कालखंड की सबसे प्रभावी शख्सियतों में से एक थीं। नूरजहां ने अपने शासनकाल (1611-1627) के दौरान मुगल साम्राज्य को आकार देने और विस्तार देने में महती भूमिका निभाई। इसके साथ-साथ उन्होंने मुगल काल में कला, धर्म और विदेशी व्यापार को बढ़ाने और फैलाने में भी अहम योगदान दिया।
    Más Menos
    5 m
  • क्यों मनाया जाता है विश्व कछुआ दिवस?
    May 23 2023
    कछुआ एक ऐसा जीव है जो धरती पर सबसे अधिक जीवित रहता है। लेकिन बीते कुछ समय से इसकी कई प्रजातियां लुप्त होती जा रहा है। ऐसे में इनके संरक्षण के मकसद से हर साल 23 मई को वर्ल्ड टर्टल डे मनाया जाता है।
    Más Menos
    3 m
  • जानिए भारत की पहली महिला पर्वतरोही 'बिछेंद्री' की कहानी
    May 23 2023
    एवरेस्ट फतह करने वाली देश की पहली और दुनिया की पांचवीं भारतीय महिला बछेन्द्री पाल ने महिलाओं को कुछ भी न समझने वाले रूढ़िवादी लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया और हजारों लाखों महिलाओं को स्पोर्ट और एडवेंचर के लिए प्रेरित किया।
    Más Menos
    4 m
  • आज के दिन दिल्ली के लाल किले का निर्माण शुरू हुआ था, सुनिए 13 मई का इतिहास
    May 13 2023
    आज के इतिहास में हम आपको बताते हैं कि इस तारीख में दुनिया और भारत की कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं।
    Más Menos
    2 m